1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Assembly Election 2022: जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए…

Uttarakhand Assembly Election 2022: जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए…

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो पाई। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को पार्टी की ओर से सूची जारी की जा सकती है। दरअसल शुक्रवार को नई दिल्ली में दिनभर हरएक एपिसोड चलता रहा। जिसके चलते इसके बाद देर शाम तक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। लेकिन फोन पर हुई बातचीत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संभवत: शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो पाई। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को पार्टी की ओर से सूची जारी की जा सकती है।

दरअसल शुक्रवार को नई दिल्ली में दिनभर हरएक एपिसोड चलता रहा। जिसके चलते इसके बाद देर शाम तक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। लेकिन फोन पर हुई बातचीत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संभवत: शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

उन्होंने कहा कि सभी 70 सीटों पर रायशुमारी के बाद सूची पहले ही सीईसी को सौंप दी गई थी। लेकिन शुक्रवार को इस सूची पर मंथन किया गया। जिसके कारण संभवत: शनिवार को सूची जारी कर दी जाएगी।

आपको बता दें प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। बता दें पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...