1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चारधाम यात्रा के दौरान अब तक हुई 205 श्रद्धालुओं की मौत, पढ़ें

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक हुई 205 श्रद्धालुओं की मौत, पढ़ें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की मौत का आंकड़ा दो सौ पार कर गया है। अब तक 203 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसमें केदारनाथ में 97, बदरीनाथ में 53, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री में 42 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इसमें ज्‍यादातर मौत हृदयघात के चलते हुई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की मौत का आंकड़ा दो सौ पार कर गया है। अब तक 203 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसमें केदारनाथ में 97, बदरीनाथ में 53, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री में 42 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इसमें ज्‍यादातर मौत हृदयघात के चलते हुई है।

केदारनाथ दर्शनों को पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या रविवार को आठ लाख का आंकड़ा पार कर गई। हालांकि, जून अंतिम सप्ताह में तीर्थ यात्रियों की संख्या में काफी घट गई है, लेकिन वर्षाकाल समाप्ति के बाद यात्रा के फिर गति पकडऩे की उम्मीद है। अभी यात्रा में चार माह का समय शेष है।

इस वर्ष छह मई को धाम के कपाट खुलने के साथ ही तीर्थ यात्रियों का सैलाब उमडऩे लगा था। शुरुआत में प्रतिदिन 18 से 20 हजार के बीच तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचे। अभी यात्रा को महज 52 दिन ही हुए हैं और इस अवधि में आठ लाख चार हजार 407 तीर्थ यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

जबकि, वर्ष 2019 में यह आंकड़ा लगभग ढाई महीने बाद पार हुआ था। तब पूरे सीजन में दस लाख 35 तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे। यह केदारनाथ यात्रा के इतिहास में तीर्थ यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है।

केदारनाथ मंदिर परिसर में परिक्रमा पथ के सीमांकन के साथ प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। इसके लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण होने के बाद उस पर पूर्व की भांति घंटा भी स्थापित किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित लंबे समय से मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...