1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे, पढ़ें

उत्तराखंड: खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे, पढ़ें

खटीमा से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार चुनाव जीत गए हैं। भदौर और चमकौर साहिब दोनों ही सीटों से सीएम चन्नी चुनाव हार गए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तराखंड की जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपना प्रथिनिधित्व करने के लिए किस पार्टी को चुना है इसका पता आज चल जाएगा। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने ईवीएम में बंद चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद बनने वाली संभावित स्थिति के मद्देनजर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्य में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। बता दें कि बीत दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा या कांग्रेस को उत्तराखंड में बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन ज्यादातर में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के वोटों के अंतर बढ़ा

पूर्व सीएम हरीश रावत के वोटों में अंतर बढ़ता जा रहा है। लालकुआं विधानसभा में मोहन बेस्ट 7085 वोट से आगे है। हरीश रावत को तीसरे राउंड के बाद 7639 और मोहन बिस्ट को 14724 वोट मिले है।

उत्तरकाशी : गंगोत्री-यमुनोत्री भाजपा आगे तो पुरोलो में कांग्रेस आगे

गंगोत्री में बीजेपी 171 वोट से आगे।

यमुनोत्री में निर्दलीय प्रत्याशी 232  से आगे

पुरोला में कांग्रेस 1839 से आगे

देहरादून: जानिए कौन सी विधानसभा सीट से कौन आगे

देहरादून जिला 10 सीटें

चकराता- कांग्रेस आगे

विकासनगर- भाजपा आगे

सहसपुर- कांग्रेस आगे

धर्मपुर- कांग्रेस आगे

रायपुर -भाजपा आगे

राजपुर- भाजपा आगे

कैंट- भाजपा आगे

मसूरी- भाजपा आगे

डोईवाला- भाजपा आगे

खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे

खटीमा से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार चुनाव जीत गए हैं। भदौर और चमकौर साहिब दोनों ही सीटों से सीएम चन्नी चुनाव हार गए हैं। पंजाब कांग्रेस को ये तगड़ा झटका लगा है। पटियाला से कैंप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। इन चुनावों में जनता से मुख्यमंत्रियों को भी सबक सिखाया है। पंजाब और उत्तराखंड की जनता से मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम को हरा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...