1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सीएम धामी ने पूरे परिवार संग परमार्थ निकेतन में किया योग, कहा: योग भारतीय जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा

सीएम धामी ने पूरे परिवार संग परमार्थ निकेतन में किया योग, कहा: योग भारतीय जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा

वही योगी दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परामर्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है और आज पूरे विश्व में योग को पहुंचाने में भारत सफल रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

योग से मनुष्य स्वस्थ अच्छा रहता है। साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग करने से बिमारियां भी दूर रहती है। व्यक्ति को हर दिन 30 मिनट तक योग करना चाहिए। वही, इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है।

योग दिवस पहली बार कब मनाया 

आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। अगले ही साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया योग

वही योगी दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परामर्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है और आज पूरे विश्व में योग को पहुंचाने में भारत सफल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था जिस पर केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने हजारों की संख्या में योग करने आए लोगों के उत्साह को नमन करते हुए सभी को धन्यवाद अर्पित किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऋषिनगरी में विभिन्न स्थानों पर योग का आयोजन किया गया है। परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार के साथ योग किया। विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में भी योग कार्यक्रम हो रहा है

मालूम हो कि आज योग दिवस के मौके पर पूरे राज्य में जगह-जगह पर कार्यक्रम हो रहे हैं। सरकार की ओर से राज्यभर में 75 स्थानों पर योग के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न संस्थानों, सरकारी विभागों, स्कूल, कॉलेजों की ओर से भी योग के कार्यक्रम आज सुबह से हो रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...