1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. यूपी के हापुड़ का लाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर रहा कमाल

यूपी के हापुड़ का लाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर रहा कमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के हापुड़ का लाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर रहा कमाल

यूपी के हापुड़ के रहने वाले कार्तिक त्यागी इन दिनों अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी कमाल की गेंदबाजी के कारण काफी सुर्खियां बटौर रहे है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक ने अब तक 5 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में जीत के हीरो रहे कार्तिक त्यागी ने 8 ओवर में महज 24 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। जिसके चलते कार्तिक को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।

लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इस अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले कार्तिक अपने पिता के साथ खेतों में काम करते थे। बता दें कार्तिक एक गरीब किसान परिवार से आते हैं। कार्तिक को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाने के लिए उनके पिता योगेंद्र ने ढेरों दिक्कतों का सामना करना किया है। एक वक्त था जब कार्तिक अपने पिता के साथ खेतों में उनकी मदद करते थे। लेकिन इन सभी स्ट्रगल के बीच कार्तिक का क्रिकेटर बनने का जुनून कम नहीं हुआ।

17 साल की उम्र में कार्तिक ने उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाई। रणजी में शानदार प्रदर्शन के कमाल से उनकी जिंदगी ही बदल गई। कार्तिक ने पहली बार पिछले वर्ष जून-जुलाई में अंडर-19 टीम में चयन के बाद बताया था, ‘मुझे बीसीसीआई मैनेजर अमित सिद्धेश्वर सर का फोन आया था और उन्होंने मुझे बताया कि मेरा सिलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया है। मैंने और मेरे पिता ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ढेरों समस्याओं का सामना किया है। बचपन से मुझे क्रिकेट पसंद था, यह सबकुछ मेरे पिता ने देखआ और मेरा साथ दिया।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...