1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को मायावती ने जन्मदिन की बधाई, कही ये बात, पढ़ें

अखिलेश यादव को मायावती ने जन्मदिन की बधाई, कही ये बात, पढ़ें

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय राजनेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इटावा में सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के ढोलपुर में ढोलपुर मिलिटरी स्कूल में दाखिला लिया। वे पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए अध्ययन करने ऑस्ट्रेलिया गए।

24 नवंबर, 1999 को डिंपल यादव से उनका विवाह हो गया। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने मार्च 2012 में 38 साल की उम्र में शपथ ली। उन्होंने 11 मार्च 2017 को इस्तीफा दे दिया।

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने। उन्होंने तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। अखिलेश ने 2017 यूपी राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 10ए000 किलोमीटर की यात्रा की और यूपी में 800 रैलियों का आयोजन किया। ग्रामीण जीवन के विकास और किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सक्रिय भागीदारी उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर का जीवंत उदाहरण है। चूंकि वे भारतीय राजनीति में युवा चेहरों में से एक माने जाते हैं, उन्होंने युवा पीढ़ी के कल्याण के लिए अनेक अच्छे कदम उठाए हैं।

उनकी पहली उपलब्धि उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना थी। उन्हें समाजवादी पार्टी की छवि बदलने और अपने चुनाव अभियान में आधुनिक तत्वों को पेश करने का श्रेय है। ग्रामीण जीवन के विकास तथा किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सक्रिय भागीदारी उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर का जीवंत उदाहरण है। उनकी साइकिल रैलियों को एक बड़ी सफलता मिली क्योंकि यह विभिन्न समुदायों के मतदाताओं के बीच विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हो गई।

 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी है।

अक्सर अखिलेश यादव पर हमलावर रहने वालीं मायावती ने बधाई देते हुए लिखा है, ”समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर की बधाई और शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है. अखिलेश यादव को बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इस बीच, आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में पौधारोपण किया। इन शुभकामनाओं में सबसे खास रहा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की बधाई।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्षशिवपाल सिंह यादव ने भी सीएम योगी को बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि “उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...