1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 92 साल की उम्र बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

92 साल की उम्र बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

BSP supremo Mayawati's mother dies at the age of 92, funeral will be held on Sunday; 92 साल की उम्र में बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हो गया। वे बहुत दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : 92 साल की उम्र में बसपा सुप्रीमो मायवती की मां रामरती का निधन हो गया है। बताया गया है कि मायावती खुद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां पर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की पूज्य माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में  हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।

कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर रविवार को किया जाएगा।

आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता का शनिवार को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...