1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बैंगलोर की हार से नाराज कोहली बोले – आज हमारा दिन नहीं था

बैंगलोर की हार से नाराज कोहली बोले – आज हमारा दिन नहीं था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बैंगलोर की हार से नाराज कोहली बोले – आज हमारा दिन नहीं था

मुंबई के हाथों पांच विकेट से हार के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली खुश नहीं हैं।

मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ” वहां बल्लेबाजी करना थोड़ा अजीब सा था। हम जो भी शॉट्स मार रहे थे वो फील्डरों के हाथ में जा रहे थे। उन्होंने अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की और हमें 20 रन कम बनाने दिए। हमने फिर भी उन्हें अच्छी चुनौती दी। ”

किंग कोहली ने आगे कहा, ” आज रात हमने सोचा था कि गेंद जल्दी स्विंग करेगी, इसलिए हम क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन को लेकर आए। इसके बाद हम वॉशिंगटन सुंदर के साथ गए। मैच काफी चुनौतीपूर्ण था, मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। ”

कोहली ने बोले आज हमारा दिन नहीं था। आपको बता दें कि बैंगलोर इस हार के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। बैंगलोर के 14 पॉइंट्स हैं। अगर बैंगलोर को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो बचे दोनों मैचों में से के मैच हर हाल में जीतना होगा।

इस मैच में पहले बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव जिन्होंने 43 गेंदो में नाबाद 79 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...