1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से की बात, बोले- महाकाल हमारी परंपरा में काल गणना का केंद्र बिंदु

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से की बात, बोले- महाकाल हमारी परंपरा में काल गणना का केंद्र बिंदु

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है 2047 तक भारत को विकसित होना है तो भारत के वैज्ञानिक ताकत को और बढ़ाना होगा।

By: Naredra 
Updated:
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से की बात, बोले- महाकाल हमारी परंपरा में काल गणना का केंद्र बिंदु

उज्जैनः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि  उन्होंने भारत सरकार के साथ मिलकर एक बहुत समय उपयोगी विषय पर 3 दिन का सेमिनार आयोजित किया।

2047 तक वैज्ञानिकों की ताकत बढ़ना कार्यक्रम का मकसद-धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकाल हमारी परंपरा में काल गणना का केंद्र बिंदु है। उसके ऊपर भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार दोनों ने मिलकर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है 2047 तक भारत को विकसित होना है तो भारत के वैज्ञानिक ताकत को और बढ़ाना होगा। भारत की सभ्यता में जो परंपरागत विज्ञान का ज्ञान है उसे आज की दृष्टि से लोकाभिमुखी करना, सरल करना, भारतीय भाषाओं में करना उस दिशा में यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है।

‘भारतीय परंपरा से जुड़े देश-दुनिया के वैज्ञानिक मॉडल’

आने वाले दिनों में वैज्ञानिक समूहों व विचारकों को जो एक समय में हमारी समय गणना हमसे छूटकर ग्रीनविच तक चली गयी थी। क्या हम एक वैज्ञानिक प्रमाण आधारित हो, हमे फिर एक बार महाकाल स्टेंडर्ड टाइम MST की ओर इसको ले जा सकते हैं क्या। उन्होंने विश्वास जताया कि इन तीन दिनों में यह अधिवेशन उस दिशा में एक बड़ा कदम उठाएगा। देश दुनिया के वैज्ञानिक मॉडल भारतीय परंपरा से जुड़े हुए हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि परंपरा और आधुनिक विज्ञान दोनों को समाहित करते हुए एक आधुनिक प्रदर्शनी सेंटर जो उन्होंने बनाया यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। स्कूल के बच्चे यहां छुट्टियों में आ सकते है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...