उज्जैनः देश की आस्था के केंद्र उज्जैन में वीआईपी आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज प्रातः काल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में सहभागिता की और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में शामिल होकर उन्होंने देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट