अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला पहली बार फाइनल खेल रही बांग्लादेश से होगा। जहा एक तरफ भारत की नजरे पांचवी बार खिताब अपने नाम करने पर होगी। तो वही दूसरी तरफ बांग्लादेश पहली बार इस खिताब को अपने नाम करना चाहेगा। प्रियम गर्ग की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया। तो दूसरी तरफ अकबर अली की अगुआई में बांग्लादेश ने न्यू जीलैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

18 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जो कमाल सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया, अगर एक बार फिर यशस्वी का बल्ला चला तो एक बार फिर भारत को खिताब जीताने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में कुल 312 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। वह लेग स्पिनर भी हैं और टूर्नमेंट में 2 विकेट भी ले चुके हैं।
वर्ल्ड कप से पहले उसके कप्तान अकबर अली ने कहा था बांग्लादेश आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में आई थी और फाइनल में भी इसी तरह खेलेगी कि उनकी टीम विश्व विजेता बन सकती है और वह अब ऐसा करने से सिर्फ एक कदम दूर है।