1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अंडर-19 विश्प कप: फाइनल में हुई बदसलूकी मामले में टीम इंडिया से नाराज कपिल देव

अंडर-19 विश्प कप: फाइनल में हुई बदसलूकी मामले में टीम इंडिया से नाराज कपिल देव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंडर-19 विश्प कप: फाइनल में हुई बदसलूकी मामले में टीम इंडिया से नाराज कपिल देव

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ीयों के बीच हुई झड़प और बदसलूकी से कपिल देव नाराज है। इस पूरे मामले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव और मोहम्मद अहरुद्द्दीन दोनों ही हैरान है। इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीाई से खिलाड़ीयों पर कारवाई करने की मांग की है।

बता दें पूरा मामला रविवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का है। मैच के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ीयों के बीच कहा-सुनी देखने को मिली। लेकिन मैच जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे। इसी बीच दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को अपशब्द कहते हुए उकसाने की कोशिश की और फिर देखते-देखते बीच मैदान ही धक्कामुक्की भी करने लगे।

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आईसीसी ने मंगलवार को भारत के दो और बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की और अचार संहिता का उल्लंघन करने पर सस्पेंशन अंक भी दिए। इस मामले की पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने कड़ी निंदा की है।

कपिल देव ने अंग्रेजी अखबार ‘दी हिंदू’ से बातचीत में कहा, कि उन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई सख्त कदम उठाए और उन्हें सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अपने विपक्षी को अपशब्द कहने का खेल नहीं है। कपिल ने कहा कि खेल के दौरान जोशीला होने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसपर संयम बरतना जरुरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...