भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव शुक्रवार को पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। उमेश यादव की पत्नी तान्या ने बेटी को जन्म दिया है। उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या के लिये साल 2021 बेहद खास बन गया है। साल के पहले ही दिन घर में बेटी का जन्म हुआ है।
It's a girl. 😘😘😍😘😍😘 pic.twitter.com/mdorY5nBUv
— Umesh Yaadav (@y_umesh) January 1, 2021
इस पर उन्हें उनके साथी बधाई दे रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा कि उमेश यादव को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही मैदान पर उतरेंगे। आपको बता दें कि उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है।
भारतीय टीम में तीसरे टेस्ट के लिए बड़े बदलाव हो सकते हैं। रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया जिसमें उमेश यादव और मोहम्मद शमी की जगह टी नटराजन और शार्दूल ठाकुर को टीम में शामिल करने की जानकारी दी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।