दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते खेल जगत पर बड़ा असर देखने को मिला है। सभी देशों ने अपने-अपने खेल आयोजनों को रद्द कर दिया था। भारत ने भी कोरोना के चलते आईपीएल को रद्द करने का फैसला किया था।
क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है कि अगर भारत इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल विदेश में करने का फैसला लेता है तो उसने इसकी मेजबानी की इच्छा जताई है।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश की है। बोर्ड के महासचिव मुबाशशिर उस्मानी के हवाले से खबर में कहा गया कि अतीत में अमीरात क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की सफल मेजबानी कर चुका है। हम द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों की पहले भी मेजबानी कर चुके हैं।