भारतीय टीम के पूर्व के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने बताया अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान। पीटरसन ने कहा दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। पीटरसन का कहना है कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना असंभव है।
मीडिया से बातचीत में पीटरसन ने कहा, अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उस पर सवाल उठाना काफी कठिन है, उनसे इतनी अपेक्षाएं रही है और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।
बताते चले कि, भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 चैम्पियन ट्रॉफी भी जीती थी।