मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट लिए इसी के साथ इस आईपीएल में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। इस आईपीएल में अभी तक ट्रेंट बोल्ट ने 12 विकेट लिए हैं। इसके बाद राजस्थान के जोफ्रा आर्चर हैं जिन्होंने 9 विकेट लिए हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली के खिलाफ पॉवरप्ले में 2 विकेट लिए जिसमें उन्होंने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का विकेट लिया। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ट ने धवन को आउट किया और अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को चलता किया। इसी के साथ बोल्ट आईपीएल पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए।
बोल्ट ने आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। बोल्ट के नाम अब आईपीएल 2020 के 13 मैचों में 20 विकेट हो गए हैं।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 110 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 14.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। मुंबई के ईशान किशन ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए नाबाद 43 गेंदों पर 72 रन बनाए।