1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. शीर्ष शटलर लक्ष्य सेन 2 महीने बाद ट्रेनिंग पर उतरे

शीर्ष शटलर लक्ष्य सेन 2 महीने बाद ट्रेनिंग पर उतरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शीर्ष शटलर लक्ष्य सेन 2 महीने बाद ट्रेनिंग पर उतरे

करीब 2 महीने के बाद शीर्ष शटलर अश्विनी पोनप्पा और लक्ष्य सेन ने 20 खिलाड़ियों के साथ बंगलूरू की प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इन दोनों के अलावा अजय जयराम, मिथुन मंजूनाथ, बीएम राहुल भारद्वाज और मेसनाम मेइराबा भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पिछले माह के अंत में ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने को लेकर नियम तय किए थे।

पीपीबीए के मुख्य कोच और निदेशक विमल ने कहा,‘ कुछ शीर्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी पिछले दो हफ्तों से ट्रेनिंग कर रहे हैं। हमारे पास 16 कोर्ट हैं और लगभग 20 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हमने उनके लिए अलग-अलग समय और सत्र तैयार किए हैं। हमारे कुल 65 में से अधिकांश ट्रेनी फिलहाल शहर में नहीं हैं। वह यहां आकर ट्रेनिंग करने के लिए उत्सुक हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...