1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टॉम मूडी ने कहा रहाणे को समर्थन मिलना जरूरी

टॉम मूडी ने कहा रहाणे को समर्थन मिलना जरूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टॉम मूडी ने कहा रहाणे को समर्थन मिलना जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पहला टेस्ट मैच हार गया था। विराट कोहली भारत वापस चले गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे।

अजिंक्य रहाणे पिछले लंबे समय से भारतीय टीम के उपकप्तान हैं, जो कोहली के जाने के बाद टीम की कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया जैसी मुश्किल सीरीज में अजिंक्य रहाणे के लिए टीम का नेतृत्व करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अजिंक्य रहने की कप्तानी को लेकर मूडी ने कहा कि रहाणे एक क्लासिक प्लेयर हैं, हालांकि कप्तान के तौर पर उन्हें इंटरनेशनल अनुभव नहीं है।

मूडी ने कहा कि – ” रहाणे की कामयाबी टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगी। उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट को रहाणे का साथ देना होगा। रहाणे एक क्लासिक प्लेयर हैं, हालांकि कप्तान के तौर पर उन्हें इंटरनेशनल अनुभव नहीं है। यहीं रवि शास्त्री की जिम्मेदारी बढ़ती है। ”

उन्होंने आगे कहा – ” रवि शास्त्री का रोल यहां कप्तान के ऊपर से दबाव हटाना है। रहाणे को समर्थन मिलना जरूरी है। मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों को उनका साथ देना होगा। टेस्ट क्रिकेट में आपको सही समय पर बुद्धिमानी का परिचय देना जरूरी है। ”

आपको बता दें कि एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाईट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 191 रन ही बना सकी थी। पहली पारी में 53 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भी दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 36 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन जीत के लिए 90 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...