1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मोटेरा स्टेडियम ही नहीं सचिन के लिए भी जाना जायेगा आज का दिन, पीएम मोदी से भी जुड़ा क्रिकेट

मोटेरा स्टेडियम ही नहीं सचिन के लिए भी जाना जायेगा आज का दिन, पीएम मोदी से भी जुड़ा क्रिकेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोटेरा स्टेडियम ही नहीं सचिन के लिए भी जाना जायेगा आज का दिन, पीएम मोदी से भी जुड़ा क्रिकेट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए 24 फरवरी का दिन काफी ऐतिहासिक दिन है। 24 फरवरी को एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम के सबसे दिग्गज खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन साल 2010 में दोहरा शतक लगाकर एक और उपलब्धि अपने नाम किया था। वहीं बुधवार को अहमदाबाद के मोढ़ेरा स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका के साथ एक दिवसीय सीरीज का दूसरा मैच ग्वालियर के कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सबसे अनुभवी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की। मैच शुरु होते ही सहवाग 9 रन बनाकर जल्दी चलते बनें। जिसके बाद टीम की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर के कंधो पर आ गई।

तेंदुलकर ने दिनेश कार्तिक और फिर यूसुफ पठान के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप करके टीम का स्कोर 300 तक पहुंचा दिया। इसके बाद क्रिज पर आए कप्तान धोनी के साथ मिलकर सचिन ने आखिरी की 55 गेंदों में 101 रन की नाबाद साझेदारी की और भारत का स्कोर 401 तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर सचिन ने क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा इतिहास बना डाला। सचिन ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन बनाकर दुनिया के पहले दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

इस पारी में उन्होने 147 गेंदो का समना करते हुए 25 चौके और 3 छक्के की मदत से 200 रन पूरा किये। इस मैच में भारत ने 153 रनों से जीत दर्ज की थी।

सचिन ने एक दिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाकर शुरुआत की तो इसके बाद भारत के दो बल्लेबाजों ने चार दोहरा शतक और जड़ दिये। सचिन के बाद विरेद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 209 रनों की पारी खेलते हुए एक दिवसीय मैचों में दोहरा शतक जड़कर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि सहवाग ने दूसरा दोहरा शतक लगाया।

विरेद्र सहवाग के बाद भारतीय टीम के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोहित शर्मा ने तीन बार दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट जगत में धूम मचा दी। रोहित ने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 209 रनों की पारी खेलते हुए पहला दोहरा शतक लगाया। इसके बाद साल 2014 में 264 रनों की पारी खेलकर दूसरा दोहरा शतक लगाया और फिर साल 2017 में 13 दिसंबर को एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 208 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...