1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आज होगा जबरदस्त मुकाबला, आपस में टकराएंगे पंजाब और हैदराबाद के शेर

आज होगा जबरदस्त मुकाबला, आपस में टकराएंगे पंजाब और हैदराबाद के शेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज होगा जबरदस्त मुकाबला, आपस में टकराएंगे पंजाब और हैदराबाद के शेर

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

Image

डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक में जीत तो चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Image

हार की हैट्रिक से परेशान पंजाब के कप्तान केएल राहुल के लिए निश्चित यह चिंता का विषय है। वह हैदराबाद के खिलाफ जरूर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। हैदराबाद की टीम भी मुंबई के खिलाफ पिछला मैच हार गई थी। मुंबई ने SRH को 34 रनों से हराया था।

Image

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वाकई टक्कर का होगा। दोनों ही टीम वापसी को बेताब होगी। हैदराबाद के लिए एक चिंता की बात है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में चोटिल होकर इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं।

पंजाब की बल्लेबाजी बहुत हद तक ठीक है। मगर गेंदबाजी हर मैच में फीकी पर रही है। पिछले मैच में पंजाब की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद के खिलाफ केएल राहुल क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन  में शामिल करते हैं या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...