राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। जीत के साथ आईपीएल 2020 का आगाज करने वाली दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। दोनों ही टीमें नौ मैचों में छह अंक और कमजोर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में सातवें और आठवें स्थान पर हैं। ऐसे में सोमवार को होने वाले मुकाबले में दोनों के लिए किसी भी कीमत पर जीत जरुरी है।

लेकिन सुपर किंग्स बेहतर नेट रन रेट के कारण छठे स्थान पर है। दोनों ही टीमों को अब पांच-पांच मैच और खेलने हैं और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होने वाली क्योंकि उन्हें पता है कि यहां से वे एक और हार झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

दोनों ही टीमों ने शनिवार को अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं। महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली सुपर किंग्स को शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी, जबकि रॉयल्स को आरसीबी ने हराया। सुपर किंग्स को इस मैच के दौरान बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण कम से कम कुछ दिन के लिए प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुर्रन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, काíतक त्यागी, अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।