1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आज शादी के बंधन में बंधेंगे बुमराह और संजना, ये दिग्गज होंगे शामिल

आज शादी के बंधन में बंधेंगे बुमराह और संजना, ये दिग्गज होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज शादी के बंधन में बंधेंगे बुमराह और संजना, ये दिग्गज होंगे शामिल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के यार्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह सोमवार को गोवा में टीवी प्रजेंटर संजाना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बुमराह और संजना अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध जायेंगे। सूत्रों की मानें तो रविवार को बुमराह और संजना की शादी से जुड़े फंक्शन गोवा में संपन्न हुए हैं। आपको बता दें कि बुमराह और संजना की शादी में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की मनाही है।

अंग्रेजी अखबार की मानें तो बुमराह और संजना के शादी के फंक्शन में कोविड-19 का भी ध्यान रखा जाएगा। जिसके मद्देनजर केवल 20 लोग ही शादी में शामिल होंगे। आपको बता दें कि बुमराह अचानक इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट मैच से पहले टीम से अपना नाम वापस ले लिए थे। बीसीसीआई ने ही बुमराह की शादी की जानकारी दी थी।

टी-20 सीरीज के लिए जब भारतीय टीम के एलन किया गया तो बुमराह के चयन टी-20 सीरीज में भी नहीं किया गया था। बात करें बुमराह की होने वाली पत्नी संजना की तो वे पेशे से क्रिकेट एंकर हैं। पिछले कुछ समय से वो कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं।

आपको बता दें कि संजना आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक होस्ट कर चुकी हैं, इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...