1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईसीसी की इस दशक की टी-20 टीम में धोनी समेत तीन और भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

आईसीसी की इस दशक की टी-20 टीम में धोनी समेत तीन और भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईसीसी की इस दशक की टी-20 टीम में धोनी समेत तीन और भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

एमएस धोनी को आईसीसी की इस दशक की वनडे और टी-20 टीम दोनों का कप्तान बनाया गया है। आईसीसी की इस टीम में एमएस धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है।

इस दशक की अपनी सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम में भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिस गेल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि तीन नंबर के लिए आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर कप्तान आरोन फिंच को चुना है।

चौथे नंबर पर मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है। इसके बाद पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल को चुना गया है।

आईसीसी ने सातवें नंबर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज के लिमिटेड ओवर कप्तान कीरोन पोलार्ड को चुना है।

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान इस टीम के एकमात्र स्पिनर हैं। आईसीसी ने इस दशक की अपनी टी20 टीम में भारत के जसप्रीत बुमराह और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के रूप में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों की जगह दी है। जो की अजीब बात है।

आईसीसी द्वारा चुनी टीम : रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...