धोनी का आईपीएल 2020 में लगातार ख़राब प्रदर्शन जारी है। आईपीएल में एमएस धोनी ने अभी तक 13 मुकाबलों में मात्र 200 रन बनाए हैं। एमएस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है और करोड़ों फैंस का दिल जीत रहा है।
दरअसल, आईपीएल 2020 के 49वें मैच में केकेआर के खिलाफ एमएस धोनी 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और आउट करने वाले गेंदबाज़ थे केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल में ऐसे पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को दो बार क्लीन बोल्ड किया है।
अपना पहला आईपीएल खेल रहे वरुण के लिए यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा है उन्होंने अपनी फिरकी में अच्छे-अच्छे धुरंधरों को फंसाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को आउट करना हर गेंदबाज का सपना होता है। ऐसे में एक नहीं बल्कि दो-दो उन्हें क्लीन बोल्ड हर किसी के बस की बात नहीं है।
वरुण मैच खत्म होने के बाद धोनी से टिप्स लेने पहुंच गए। धोनी ने भी इस युवा खिलाड़ी को निराश नहीं किया और उनसे काफी देर तक बात की। इस वीडियो को केकेआर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
गुरुवार को खेले गए मैच में वरुण ने धोनी को 15वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले इस सीजन में केकेआर और सीएसके के बीच खेले गए मैच में भी धोनी वरुण चक्रवर्ती की ही गेंद पर बोल्ड हुए थे। आईपीएल के इतिहास में अबतक धोनी को कोई भी एक स्पिनर दो बार क्लीन बोल्ड करके उनका विकेट अपने नाम नहीं कर सका था।