रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। ऑक्सीजन की कमीं से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग लगातार ऑक्सीजन की कमीं से अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ऑक्सीजन संकट के बीच आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक गेंदबाज पैट कमिंस ने PM केयर फंड में 37 लाख रुपये का दान किया है।
— Pat Cummins (@patcummins30) April 26, 2021
पैट कमिंस ने ये दान देश में हो रहे ऑक्सीजन की कमीं को दूर करने के लिए दी है। इस बात की जानकारी कमिंस ने ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही कमिंस ने कहा कि सलाह दी गई है कि भारत सरकार आईपीएल जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’मुहैया कराती है।

आपको बता दें कि कमिंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, ‘यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल का जारी रहना उचित है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है।’ इसके साथ ही उन्होने कहा ‘मुझे सलाह दी गई है कि भारत सरकार समझती है कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को प्रत्येक दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है।’

लीग के बीच में ही कोरोना के डर से चार विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं जिसमें लियाम लिविंगस्टोन, एंड्रयू टाय,एडम जांपा और केन रिचडर्सन शामिल हैं। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी इस सीजन में लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।
बात करें पैट कमिंस की टीम कोलकाता नाइट राइजर्स की तो इस सीजन में कोलकाता नाइट राइजर्स 5 मुकाबले खेली है। इस दौरान टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है।