1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड, पढ़िए

विराट कोहली के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड, पढ़िए

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम जरूर की लेकिन, टीम इंडिया ने भी पहले दो टी-20 मुकाबले जीतकर टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। टी-20 सीरीज अपने नाम करने के साथ ही विराट कोहली बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचने में कामयाब हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। विराट कोहली आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारुपों में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई और भारतीय कप्तान बन गए हैं।

आपको बता दें कि कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी जबकि, उसके बाद भारत ने कोहली की कप्तानी में ही वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।

भारत ने पिछली बार आस्ट्रेलियाई दौरे पर टी-20 सीरीज ड्रॉ कराई थी जबकि इस बार उसने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। अगर भारत आज का मुकाबला जीतती है तो 3-0 से टी-20 सीरीज भारत के नाम हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...