रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: निशानेंबाजी की दुनियां ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया है। इस बात का गवाह बनें सौरभ चौधरी, चौधरी ने शुक्रवार को निशानेबाजी ट्रॉयल्स में पुरुषों में 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि 19 साल के सौरभ चौधरी फाइनल मुकाबले में 246.9 अंको के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
इस प्रतियोगिता में सौरभ ने 60 शॉट के क्वालिफिकेशन दौर में 590 का स्कोर बनाया जिसके बाद फाइनल में 246.9 के स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंदिय़ों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हांसिल किया। जबकि दूसरा और तीसरा स्थान अमनीप्रीत सिंह और शिव नरवाल ने हांसिल किया। अमनप्रीत ने 244.5 (580) और शिव नरवाल 223.3 (579) अंक हांसिल किया। फाईनल में विश्व रिकॉर्ड 246.5 अंक है। जो उत्तर कोरिया के किंग सोंग गुक के नाम दर्ज है।
महिलाओं की बात करें तो, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रॉयल्स में पहला स्थान हांसिल किया है। मनु ने क्वालिफाइंग में 580 अंक के साथ पहला स्थान हांसिल किया है। तमिलनाडु की श्री निवेथा 238.2 (572) अंको के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की नेहा ने 217.4 (571) अंको के साथ तीसरा स्थान हांसिल किया है। इसके साथ ही सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।