वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की ओर से खेलते समय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनते दिखे।
दरअसल हुआ ये कि रदरफोर्ड को कराची किंग्स ने शनिवार को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ क्वालिफायर-1 में अंतिम एकादश में शामिल किया था। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच हालांकि सुपर ओवर में चला गया था, जहां रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के ग्लव्स को पहनकर बल्लेबाजी करते नजर आए।
उनका यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और फिर फैन्स ने कराची किंग्स की टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक फैन ने कहा – जानते हैं कि रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस का ग्लव्स पहनकर खेलते हैं।