रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे विश्वसनीय फीरकी गेंदबाज आर अश्विन ने एक और उपलब्धी अपने नाम कर ली है। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 400 विकेट लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही ICC टेस्ट चैम्पियनशिप में भी सबसे ज्यादा 59 विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। अश्विन के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्पीनर नाथन लॉयन है। वहीं ओवरऑल विकेट की बात करें तो अश्विन टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
ICC टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिय़ाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की बात करें तो चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेला जा चुका है। इस दौरान अश्विन ने 24 विकेट अपने नाम किये हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में 9 और दूसरे मैच में 8 विकेट झटके थे। डे-नाइट टेस्ट में अश्विन ने 7 विकेट अपने नाम किए थे। सीरीज में अश्विन के बाद अक्षर पटेल ने 2 टेस्ट में 18 विकेट और तीसरे नंबर पर इंग्लिश स्पिनर जैक लीच ने 3 मैच में 16 विकेट लिए हैं।
आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 400 विकेट इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीराज के तीसरे मैच में पूरा किया। अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 एक्टिव स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अब तक 100 टेस्ट में 399 विकेट लिए हैं। अश्विन सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपने 77वें टेस्ट में यह सफलता हासिल की। इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने अपने 72वें टेस्ट में 400 विकेट पूरे किए थे।
अश्विन से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पीनर अनिल कुंबले के नाम था। कुंबले ने यह उपलब्धी 85वें मैच में हांसिल की थी। उन्होने करियर के 85 वें मैच में 400 विकेट अपने नाम किया था।