1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने बोला “जय श्री राम ” : जानिए

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने बोला “जय श्री राम ” : जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने बोला “जय श्री राम ” : जानिए

अयोध्या में कल कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगभग 500 सालों की मेहनत और तपस्या के बीच आख़िरकार देश के हिंदुओं का सपना पूरा हुआ है।

वही बात करे पाकिस्तान की तो स्पिनर दानिश कनेरिया पर फिलहाल प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन वो अपनी राय खुलकर सोशल मीडिया पर रखते है।

दानिश कनेरिया ने ट्वीट कर कहा कि, आज दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है और भगवान राम हमारे आदर्श हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में जय श्री राम का नारा भी लगाया। उनके इस ट्वीट को दुनिया भर के हिंदुओं का समर्थन मिल रहा है।

बता दें कि कनेरिया दूसरे हिंदू हैं जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनके चाचा अनिल दलपत पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...