रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: खेलों की दुनिया फुटबॉल में अपना अलग स्थान रखता है। फुटबॉल का नाम लेते ही तीन खिलाड़ियों का नाम सबसे पहले याद आता है, वह तीन खिलाड़ी रोनाल्डो, मेसी और नेमार जूनियर है। रोनाल्डो, और नेमार जूनियर का जन्म आज के ही दिन 5 फरवरी को हुआ था। रोनाल्डो की बात करें तो रोनाल्डो का जन्म साल 1985 में आज के ही पुर्तगाल के एक गरीब परिवार में हुआ था। जबकि नेमार जूनियर का जन्म साल 1992 में ब्राजील के एक गरीब परिवार में हुआ था।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बात करें तो इनके पिता एक माली थे जबकि मां दूसरे के घरों में जाकर खाना बनाती थीं। रानाल्डो चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इनका परिवार टीन की छत वाले घर में रहता था।
इतनी गरीबी में रोनाल्डो का एडमिशन स्कूल में जैसे तैसे हुआ। यहीं से रोनाल्डो की फुटबॉल जर्नी शुरू हुई। रोनाल्डो का मन पढ़ाई से ज्यादा फुटबॉल खेलने में लगता था। सिर्फ आठ साल की उम्र में उन्होंने लोकल टीम के लिए फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। रोनाल्डो का सिलेक्शन वर्ल्ड अंडर-17 टीम में हो गया। वो जब 18 साल के थे, तब इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उन्हें 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में साइन किया। इसके बाद रोनाल्डो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय रानाल्डो फ्रेंच फुटबॉल क्लब PSG की टीम का हिस्सा हैं।
दूसरी ओर नेमार जूनियर का भी जन्म आज ही के दिन साल 1992 में ब्राजील में हुआ था। नेमार का परिवार झोपड़पट्टी में रहता था। उनके पिता भी फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन घर की माली हालत अच्छी नहीं थी।
नेमार पहले स्ट्रीट फुटबॉल खेलते थे। पिता ने गरीबी के बाद भी बेटे को फुटबॉलर बनाने में पूरी मदद की। 11 साल की उम्र में नेमार ने ब्राजील का मशहूर एफसी सेंटोस क्लब ज्वॉइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। 17 साल की उम्र में नेमार ने एफसी सेंटोस के साथ पहला सीनियर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2009 में नेमार अंडर-17 ब्राजील टीम के कप्तान थे। 2017 में नेमार दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने। फुटबॉल आज इन दोनो खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है।