रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत ने सात साल के लंबे प्रतिबंध के बाद घेरुलु क्रिकेट में वापसी की है। इतना ही नहीं श्रीसंत ने इस साल के होने वाले आईपीएल में भी वापसी करेंगे। आपको बता दें कि श्रीसंत पर साल 2013 में आईपीएल के एक मैच में स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में प्रतिबंध लगा था। 6 फरवरी साल 1983 में जन्में श्रीसंत की जितनी अनोखी उनके करियर की कहनी है, उतनी ही अनोखी उनकी लव स्टोरी है। आज हम आपको बताते हैं श्रीसंत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

श्रीसंत और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी की पहली मुलाकात भुवनेश्वरी के स्कूल में हुई थी। आपको बता दें कि श्रीसंत और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर गय़े थे। श्रीसंत ने पहली ही नजर में भुवनेश्वरी को दिल दिया। वहीं भुवनेश्वरी की बात करें तो वह श्रीसंत को पसंद नहीं करती थी। इस बात का खुलासा खुद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

इंटरव्यू के दौरान भुवनेश्वरी ने कहा था कि “श्रीसंत के आने से सब लड़कियां पागलों की तरह खुश थीं। मैंने कहा कि मुझे तो ठीक नहीं लगता। उसके अगले दिन हम फिर स्टेडियम में मिले। संयोग से इनसे मेरी आंखे टकराईं। फिर हम डिनर पर मिले। इन्होंने मुझसे पूछा कि नंबर मिलेगा, तो मैंने कहा कि नहीं”।
इसके बाद श्रीसंत ने कहा कि “मैंने टिश्यू पेपर पर नंबर लिखकर दिया था। कहा था कि जब भी मैं अच्छा खेलूं तो कॉल कर बधाई तो दे सकती हैं। मेरी कजन को श्रीसंत पसंद थे। उसने कहा कि नंबर ले लो और मुझे दे दो। इनके नंबर में जीरो बहुत थे तो मेरी दोस्तों ने कहा कि नंबर फर्जी है। इस पर मैंने उन्हें कॉल लगा दिया। फिर धीरे-धीरे हम अपना सुख-दुख बांटने लगे। ये शायरी वगैरह करते हैं तो मैं इनसे इम्प्रेस होने लगी”।

श्रीसंत ने साल 2009 में अपनी पत्नी भुवनेश्वरी से कहा था कि “अगर मैं 2011 में वर्ल्ड कप जीत गया तो मैं आपके घर हाथ मांगने आऊंगा। हम फिर वर्ल्ड कप जीत गए थे। इसके बाद मुझे उनके घर जाना पड़ा। फिर भी शादी में दो साल लग गए। भुवनेश्वरी की मां ने कहा था, जमाई साब, मेरी बेटी आपसे प्यार करती है तो हम आपको उसके लायक समझते हैं। जैसे भी आप लोग जिएंगे वो खुश रहेगी। यह मेरे लिए काफी स्पेशल था।“ ऐसी थी श्रीसंत की प्रेम कहानी, जो बाद में सफल हुई।