रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सरीज का तीसरा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला की। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 48 ओवर में 112 रनों पर सिमट गई। भारतीय फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने 6 विकेट झटक कर इंग्लैंड की टीम को पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद भारतीय़ टीम ने बल्लेबाजी की भारत ने पहली पारी में 145 रनों पर ढ़ेर हो गई। सलामीं बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।
रोहित अपने बल्लेबाजी से चर्चा में तो रहते ही हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज हम रोहित शर्मा की जिंदगी से एक ऐसी बात बतायेंगे, जिसे कम ही लोग जानते होगें। रितिका से शादी से पहले रोहित का नाम 3 और लड़कियों के साथ जुड़ चुका था। आइए आपको बताते हैं किन-किन लड़कियों के साथ रोहित के अफेयर की अफवाह उड़ी।
भारत के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी रोहित शर्मा आज भले ही रितिका सजदेह के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हो, लेकिन उनसे पहले उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर स्कूल फ्रेंड तक का नाम शामिल है। पहली बार रोहित का दिल 11वीं क्लास में धड़का था। जब उन्हें अपनी क्लासमेट से प्यार हो गया था। उन्होंने उस लड़की को प्रपोज भी किया, लेकिन स्कूल का रिलेशन स्कूल खत्म होने के बाद खत्म हो गया।
आपको बता दें कि स्ट्रगल के दौर में जब रोहित पसीना बहा रहे थे, तो उनकी मुलाकात हैदराबाद की एक लड़की से हुई थी। ये रोहित की फैमली फ्रेंड ही थी। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे पर कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई। रोहित शर्मा कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मॉडल, एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। खुद सोफिया ने साल 2012 में रोहित से डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।
इतनी लड़कियों के अफेयर टूटने के बाद रोहित शर्मा की मुलाकात रितिका सजदेह से हुई। रितिका पहले उनकी मैनेजर थी और अब पत्नी है। आपको बता दें कि रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और वह रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों दोस्त बनें। उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की और 3 साल बाद रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। इस वक्त रोहित अपने परिवार और टीम के साथ अहमदाबाद में ही है और भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल रहे हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो एक दिवसीय मैचो में 3 बार दोरहा शतक लगा चुके हैं।