1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली के करियर में पहली बार ऐसा क्या हुआ, पढ़िए

विराट कोहली के करियर में पहली बार ऐसा क्या हुआ, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली के करियर में पहली बार ऐसा क्या हुआ, पढ़िए

भारतीय टीम के कप्तान और भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के लिए साल 2020 खराब रहा है। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई दौरे में विराट एक भी शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। साथ ही विराट कोहली पूरे 2020 में एक भी शतक लगाने में असफल रहे हैं। उनके 12 साल के क्रिकेट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने किसी भी साल में एक भी शतक नहीं लगाया है।

विराट कोहली टीम इंडिया की तरफ से 87 टेस्ट मैचों में 53.41 की औसत से 27 शतक और 23 अर्धशतक जमा चुके हैं। उनके नाम 7318 रन हैं। वनडे की बात करें तो कोहली ने 251 वनडे मैचों में 59.31 की औसत से 12040 रन बना चुके हैं। जिसमें उनके 43 शतक और 60 फिफ्टी शामिल हैं।

टी-20 में विराट ने अभी तक 85 मैचों में 2928 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 25 अर्धशतक हैं। कोहली ने 12 साल में पहली बार बिना शतक के साल का समापन किया।

कोहली ने साल 2020 में 22 मैच खेले हैं लेकिन वह एक भी मैच में शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। भारत ने इस साल करीब नौ महीने कोई मैच नहीं खेला है। इस साल कोहली ने सिर्फ सात अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले 2008 में कोहली के साथ ऐसा हुआ था जब उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया था, लेकिन इस साल में कोहली ने बस पांच मैच खेले थे।

पिछले तीन साल की बात करें तो 2019 में 7 शतक और 14 अर्धशतक, 2018 में 11 शतक और 9 अर्धशतक और 2017 में 11 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे।

आपको बता दें कि विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं खेलेंगे। विराट पिता बनने वाले हैं जिसके कारण वह पैटर्निटी लीव लेकर भारत वापस आ जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...