रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहरा शतक जड़कर टींम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। जिससे रुट ने सबकी निगाहें अपनी ओर खीची हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो रुट शादी से पहले ही पिता बन गये थे। रुट शानदार बल्लेबाज के अलावा फैमिली मैन भी हैं। जो रुट अपनी सादी से पहले साल 2017 में ही पिता बन गये थे। आइये आपको रुट के फैमिली के बारे में बताते हैं।

इंग्लैड के कप्तान अपने प्रोफेशनल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहते हैं। जो रूट और उनकी वाइफ कैरी उस वक्त चर्चा में आए थे, जब साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप चल रहा था। उस दौरान रूट ने कैरी को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने मार्च 2016 में सगाई की थी।

रुट और कैरी ने 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस बीच शादी से पहले 7 जनवरी 2017 को उनकी पत्नी कैरी कॉट्रेल ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अल्फ्रेड विलियम रूट है। साल 2018 में दिसंबर के महीने में दोनो कपल शादी के बंधन में बंध गये। रूट अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
रूट के क्रिकेट करियर की बात करें तो 100 टेस्ट मैच में उन्होंने 8377 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 149 वनडे मैचों में 5962 और 32 टी20 मैच में 893 रन उनके नाम है।