1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तानी टीम से संन्यास के बाद IPL खेलने में जुटा यह खतरनाक खिलाड़ी, छोड़ चुका है देश

पाकिस्तानी टीम से संन्यास के बाद IPL खेलने में जुटा यह खतरनाक खिलाड़ी, छोड़ चुका है देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तानी टीम से संन्यास के बाद IPL खेलने में जुटा यह खतरनाक खिलाड़ी, छोड़ चुका है देश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल का हिस्सा होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, 28 वर्षीय आमिर ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था, जब उन्होने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होने अपने फैसले से न सिर्फ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बल्कि क्रिकेट फैंस को भी मायूस कर दिया था। आमिर की गेंदबाजी की बात करें तो गेंद को दोनो तरफ से सीम करने में माहिर आमिर, उस वक्त और घातक हो जाते थे, जब अपने तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजो को ढ़ेर कर देते थे।

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड में हैं, और वह इंग्लैंड की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहें हैं। आमिर को अगर इंग्लैंड की नागरिकता मिल जाती है, तो वह आईपीएल में खेल सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद इंग्लैंड की नागरिकता लेने के बाद आईपीएल में खेल चुके हैं।

आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अभी लंबे समय तक इंग्लैंड में रहने वाला हूं। मैं यहां क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं और अगले 6-7 साल और खेलना चाहता हूं। देखते हैं चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।’ उन्होने आगे कहा, ‘मेरे बच्चे इंग्लैंड में ही बड़े होंगे और यहीं शिक्षा लेंगे। ऐसे में मैं यहां लंबे समय तक रहूंगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।’

आमिर ने दिसंबर 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसका जिम्मेदार उन्होंने मिस्बाह उल हक और वकार यूनुस को ठहराया था। उनसे जब आईपीएल खेलने के बारे में पूछा गया तब उन्होने कहा कि मैं अभी भविष्य की योजनाओं के बारे में नहीं सोच रहा हूं। एक बार जब मुझे यहां की नागरिकता मिल जाएगी, तो चीजें बदल जाएंगी। आमिर के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिये हैं। जबकि 61 वनडे मुकाबले में आमिर ने 81 और 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों 59 विकेट अपने नाम किये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...