1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इस कैरेबियन बल्लेबाज ने T-10 लीग में मैदान पर मचाई तबाही, की छक्कों की बरसात

इस कैरेबियन बल्लेबाज ने T-10 लीग में मैदान पर मचाई तबाही, की छक्कों की बरसात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस कैरेबियन बल्लेबाज ने T-10 लीग में मैदान पर मचाई तबाही, की छक्कों की बरसात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कैरेबियन बल्लेबाज निकोलस पूरन ने युएई में खेले जा रहे टी10 लीग के 11वें मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्षित किया। पूरन ने अपनी इस पारी में गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रविवार को खेले गय़े टी10 लीग के 11वें मुकाबले में अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में नॉर्दरन वारियर्स और बंगाल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्दरन वारियर्स की टीम के सलामी बल्लेबाजी लेंडल सिमंस और वसीन मोहम्मद के बीच 22 रनों की साझेदाररी हुई, जिसके बाद टीम ने पहले विकेट खोया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आते ही लम्बे-लम्बे शॉट्स लगाना शुरू कर दिए।

पूरन ने गेंदबाजों के रनरेट को बिगाड़ दिया। पुरन ने अपने इस पारी के दौरान 26 गेंदों का सामना किया इस दौरान उन्हेने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर तबाही मचा दी। अपनी इस पारी के दौरान पूरन ने 12 छक्के और तीन शानदार चौके लगाये।

पूरन के इस पारी की बदौलत टीम ने 10 ओवरों में 163 रनों का विशाल लक्ष्य बंगाल टाइगर्स को दिया। इस तरह पूरन की पारी का ये शानदार विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। पूरन के इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 30 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...