1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND Vs AUS: चोटिल खिलाड़ियो की जगह टीम में शामिल इस गेंदबाज ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास

IND Vs AUS: चोटिल खिलाड़ियो की जगह टीम में शामिल इस गेंदबाज ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND Vs AUS: चोटिल खिलाड़ियो की जगह टीम में शामिल इस गेंदबाज ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास

नई दिल्ली: सिडनी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को ब्रिसबेन में सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच खेलने उतरी, सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी चोटिल खिलाड़ियों के जगह नये खिलाड़ियो को शामिल करना रहा है। टीम इस टेस्ट मैच के लिए चार बड़े बदलाव करने को मजबूर हुई। इन चार बदलाओं में टी नटराजन एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी बनें जो इस दौरे पर नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किये गये थे। खिलाड़ियों के चाटिल होने के कारण नटराजन को वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल गया है। टी नटराजन इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 300वें खिलाड़ी बने हैं। इतना ही नहीं किसी एक दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन इंडिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं।
टी नटराजन साल 2020 के आईपीएल में चर्चा में आये थे। नटराजन की घातक यार्कर गेंदबाजी सबको अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही थी। सबसे ज्यादा इनकी गेंदबाजी हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में आई थी। जहां नटराजन ने शानदार यार्कर डालकर लय में खेल रहे एबी डिविलियर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया था, और हैदराबाद की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
नटराजन के अतिरिक्त भारतीय टीम ने वॉशिंगटन सुंदर को भी ब्रिस्बेन टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला हैं। सुंदर को भी बतौर नेट बॉलर ही टीम में शामिल किया गया था। अब नटराजन भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 300वें और सुंदर 301वें खिलाड़ी बन चुके हैं। देखना होगा कि ये दोनो खिलाड़ी ब्रिसबेन के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से कैसा प्रदर्शन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...