रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपक मैदान में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। जिसके बाद से ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आपको बता दें कि कोहली सवालों के घेरे में इसलिए आये हैं कि उन्होनो प्लेइंग इलेवन में स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया है।
इंग्लैंड की टीम शानदार स्थिति में पहुंच गई है। भारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाया है। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और अश्विन को छोड़कर किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला है। विराट कोहली ने तीसरे गेंदबाज के तौर पर शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया है। नदीम को खेलने में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।
चाइनामैन कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखने पर कोहली सवालों के घेरे में आ गय़े हैं। भारतीयटीम के पूर्व सलामीं बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सवाल उठाये हैं। गंभीर ने कहा कि “कुलदीप इंग्लैंड के खिलाफ ‘धारदार हथियार’ साबित हो सकते थे. गौतम गंभीर ने कहा कि कुलदीप को नहीं खिलाना दुर्भाग्यपूर्ण है”।