1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. RCB का यह बल्लेबाज खेल गया तूफानी पारी, निकला कोहली से आगे

RCB का यह बल्लेबाज खेल गया तूफानी पारी, निकला कोहली से आगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RCB का यह बल्लेबाज खेल गया तूफानी पारी, निकला कोहली से आगे

नई दिल्ली: कर्नाटक के प्रतिभावान खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पदिक्कल का शानदार प्रदर्शन सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में भी जारी है। पदिक्कल ने त्रिपुरा के खिलाफ नाबाद 99 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत कर्नाटक की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 167 रनों का लक्ष्य त्रिपुरा के सामने रखा। आपको बता दें कि पदिक्कल के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब वह शतक बनाने से चूक गये हैं। लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

देवदत्त पदिक्कल को भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य माना जा रहा है। आपको बता दें कि पदिक्कल ने साल 2020 में अपने आईपीएल डेब्यू में अपनी बल्लेबाजी से सबको कायल कर दिया था। इस सीजन में पदिक्कल ने रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलते हुए 15 मैंचों में 473 रन बनाये थे। इतना ही नहीं पदिक्कल अपनी टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इस मामले में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को पीठे छोड़ा था।

आईपीएल के बाद उनका बल्ला घरेलू टी-20 श्रृंखला में बरस रहा है। त्रिपुरा के खिलाफ पदिक्कल ने 67 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदत से 99 रनों की पारी खेली।  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 148 का रहा। आईपीएल 2021 का ऑक्शन भी शुरु होने वाला है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पदिक्कल को आरसीबी रिटेन करेंगी या बरकरार रखेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...