1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. राजस्थान रॉयल्स का यह हरफनमौला खिलाड़ी भी फंसा इनकी जाल में, सगाई में गवा बने दो दिग्गज खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स का यह हरफनमौला खिलाड़ी भी फंसा इनकी जाल में, सगाई में गवा बने दो दिग्गज खिलाड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान रॉयल्स का यह हरफनमौला खिलाड़ी भी फंसा इनकी जाल में, सगाई में गवा बने दो दिग्गज खिलाड़ी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के हरफनमौला खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए टीम को कई मौकों पर मझधार से निकाला है। वहीं बुधवार को राहुल अपनी मंगेतर की जाल में फंस कर अपना विकेट गंवा दिये। तेवतिया ने अपनी मंगेतर रिद्धि पन्नू से सगाई की है। जिसकी तस्वीरें तेवतिया ने सोशल मीडिय पर शेयर की। तेवतिया के सगाई पर क्रिकेट जगत से भी बधाइयों का ताता लगा है। इस कड़ी में पहली बधाई सुरेश रैना ने दी।

तेवतिया के सगाई सेरेमनी में कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाड़ी नीतीश राणा और जयंत यादव भी मौजूद थे। हरियाणा के धुरंधर खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने ट्विटर पर तीन फोटो शेयर कर ये जानकारी दी। आपको बता दें कि वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। 27 वर्षीय तेवतिया पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में काफी चर्चा में रहे थे।

पिछले साल यूएई में खेले गये आईपीएल में तेवतिया ने 42.50 की औसत और 139.34 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए थे। उन्होंने 7.09 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए थे। तेवतिया ने एक ओवर में पांच छक्के जड़कर सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्षित की थी।

तेवतिया से पहले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनादकट ने अपनी मंगेतर रिनी से शादी की है। शादी समारोह मंगलवार रात गुजरात के आणंद शहर में हुआ है। आपको बता दें कि उनादकट आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...