1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इन दिग्गज खिलाड़ियों ने बढ़ाए मदद के हाथ

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इन दिग्गज खिलाड़ियों ने बढ़ाए मदद के हाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इन दिग्गज खिलाड़ियों ने बढ़ाए मदद के हाथ

दुनिया भर में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने इटली और स्पेन जैसे देशों में भारी तबाई मचाई है।

इस वायरस का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में देखने को मिल रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण से अब तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है, तोवहीं लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए और इससे निपटने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मदद के हाथ बढ़ाए है।

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू देंगे। पुर्तगाली स्टार के प्रवक्ता ने कहा, रोनाल्डो और जार्ज मेंडेस यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर आफ नार्दर्न लिस्बन को दो आईसीयू देंगे।

बता दे, प्रत्येक आईसीयू की क्षमता दस बिस्तर की होगी। अस्पताल के निदेशक संतो एंटोनियो ने कहा, हम रोनाल्डो औऱ मेंडिस का शुक्रिया करते हैं। उन्होंने देश के लोगों की मदद की है। इससे पहले मेंडिस साओ जाओ अस्पताल को 1000 मास्क और दो लाख गाउन दान कर चुके हैं।

वहीं दूसरे खिलाड़ी अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.20 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बता दे, मेसी की इस रकम को बार्सिलोना में अस्पताल क्लीनिक और घरेलू देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। जिसके बाद हॉस्पिटल क्लीनिक ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘लियो मेसी ने क्लीनिक को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मदद की है। आपकी प्रतिबद्धता और मदद के लिए बहुत शुक्रिया, लियो।

वहीं इस सूची में तीसरा नाम आता है दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का जिन्होंने अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। बुधवार को 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक करीब 8 करोड़ रुपए की धनराशि दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...