रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल 2021 की निलामीं होने में कुछ ही दिन बचें हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीमों की बात करें तो इसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है। मुंबई आईपीएल के 5 सीजन की विजेता बनीं है, वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स मानी जाती है। आईपीएल के 14वें सीजन का ऑक्शन शुरु होने के पहले ही टीमें अपने खिलाड़ियों के रिटेन या रिलीज करने की सोचने लगीं हैं। वहीं बात करें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली आरसीबी एक भी खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं हो पाई है।
आरसीबी की टीम विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम है। बावजूद इसके टीम एक भी खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के लिए 21 जनवरी तक सभी टीमों को अपने खिलाड़ी रिटेन या रिलीज करने को कह दिय़ा गया है। कयास लगाया जा रहा है कि बीसीसीआई फरवरी में खिलाड़ियों की निलामीं करा सकती है।
आइये नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिनको RCB कर सकती है रिलीज
डेल स्टेन: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इच्छा जाहिर की थी, कि साल 2021 के आईपीएल में वह आरसीबी टीम का हिस्सा नहीं होना चाहते। ऐसे में टीम मैनेजमेंट निलामीं में उनको रिलीज कर सकती है।
केन रिचर्डसन: केन रिचर्डसन को आरसीबी ने आईपीएल 2020 की नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वह चोट के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे। ऐसे में कयास लगाय़ा जा रहा है कि 14वें सीजन की नीलामी से पहले आरसीबी रिचर्डसन को रिलीज कर सकती है।
मोईन अली: मोईन अली की बात करें तो इनको बतौर स्पिन ऑलराउंडर टीम में रखा गया था। लेकिन साल 2020 के आईपीएल में केलव तीन मैच ही खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 रन निकले थे ,और गेंदबाजी में मात्र एक विकेट हांसिल कर पाय़े थे। कयास लगाय़ा जा रहा है कि मोईन को टीम आईपीएल के 14वें संस्करण में रिलीज कर सकती है।
पवन नेगी: पवन नेगी साल 2020 के आईपीएल में एक भी मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाये थे। ऐसे में आईसीबी उनको इस साल के आईपीएल में रिलीज कर सकती है।
उमेश यादव: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। आपको बता दें कि यादव आईपीएल 2020 में केवल दो मैचों में ही टीम का हिस्सा बन पाये थे। ऐसे में आरसीबी टीम प्रबंधन उनको रिलीज कर सकती है।