1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: ये खिलाड़ी दिल्ली के दिल में नहीं बना पाये जगह, होना पड़ सकता है बाहर

IPL 2021: ये खिलाड़ी दिल्ली के दिल में नहीं बना पाये जगह, होना पड़ सकता है बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के 13वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी से बड़ी टीमों को चकमा दिया था। इतनी ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल मुकाबले का हिस्सा बनी थी। ऐसे दिल्ली कैपिटल्स का मनोबल और बढ़ा है, आईपीएल के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स खिताब जीतने की पुरजोर कोशिश करेंगी। इससे पहले टीम को 20 जनवरी तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है।

बात करते हैं उन खिलाड़ियों की जिनको दिल्ली कैपिटल्स रिलीज कर सकती है।

कीमों पॉल: साल 2019 में यानि आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने कीमों पॉल को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन पॉल को पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पॉल को टीम रिलीज कर सकती है।

संदीप लामिछाने: नेपाली लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को दिल्ली ने पिछले सीजन में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लामिछाने पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लामिछाने के अलावा दिल्ली के पार और भी कई लेग स्पिनर हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स से इस खिलाड़ी छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।

डेनियल सैम्स: आईपीएल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उनको तीन मैंचो में मौका मिला लेकिन इसमें न तो उनके बल्ले से एक भी रन निकले और न ही विकेट चटका पाए। कयास लगाया जा रहा है कि  दिल्ली इस खिलाड़ी को रिलीज कर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देना चाहेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...