1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय नहीं, IPL में ये विदेशी खिलाड़ी बिका था सबसे महंगा, इन 10 खिलाड़ियों पर हुई थी पैसों की बार…

भारतीय नहीं, IPL में ये विदेशी खिलाड़ी बिका था सबसे महंगा, इन 10 खिलाड़ियों पर हुई थी पैसों की बार…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय नहीं, IPL में ये विदेशी खिलाड़ी बिका था सबसे महंगा, इन 10 खिलाड़ियों पर हुई थी पैसों की बार…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन का ऑक्शन 18 फरवरी को होने वाला है। आपको बता दें कि सभी आईपीएल टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज खिलाड़िय़ों ने भी BCCI को अपनी बेस प्राइज बता दी है। जिसके आधार पर 18 फरवरी को उनकी बोली लगाई जायेगी। खास बात यह है कि इस साल के आईपीएल में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हिस्सा लेगें।

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण आईपीएल तय समय से काफी देर शुरु  में किया गया था। वहीं भारतीय सरजमीं पर न होकर यूएई की सरजमीं पर खेला गया था। इस सीनज में भी खिलाड़ियो पर पैसों की जमकर बारिस हुई थी। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई बॉलर पैट कमिंस सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे थे। कमिंस को अंतिम छड़ो में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था।

आईये जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी कौन रहें हैं?

पैट कमिंस: आईपीएल के 13वें सीजन में साल 2020 में आस्ट्रेलिय़ाई खिलाड़ी पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी  के तौर पर उभरे थे। इस खिलाड़ी को भारत के स्टार क्रिकेटर धोनी और कोहली को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी को 15 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा गया था। पिछले सीजन के आईपीएल में कमिंस ने 16 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।

ग्लेन मैक्सवेल: पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। आपको बता दें कि उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। नीलामी काफी जद्दो जहद के बाद पंजाब ने इस खिलाड़ी को दोबारा अपने टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपए दिए।

क्रिस मॉरिस: पिछले सजन में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 10 करोड़ में खरीदा था। आपको बता दें कि मॉरिस का बेस प्राइस नीलामी में 1.5 करोड़ था लेकिन आरसीबी ने बड़ी बोली लगाकर मॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया। 2019 में मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर उतरे थे।

शेल्डन कॉट्रेल: कैरेबियाई तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने साल 2020 में पहली बार आईपीएल खेला और पहली ही बार में उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया था।

शिमरोन हेटमेयर: आईपीएल 2020 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी बोली लगाते हुए कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को 7 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। बता दें कि हेटमेयर ने इससे पहले सीजन में आरसीबी की ओर से मैच खेला था।

 

सैम करन: इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।आपको बता दें कि एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए करन को सीएसके ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा था। करन इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे।

इयोन मॉर्गन: पिछले सीजन के आईपीएल में इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। मॉर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए थी।

मार्कस स्टोइनिस: ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। स्टोइनिस की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी। स्टोइनिस ने आईपीएल के चार सीजन खेले हैं। इससे पहले वे पंजाब और आरसीबी की टीम से खेल चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...