1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS AUS: भारतीय टीम ड्रॉ की ओर बढ़ी, पुजारा के नॉट आउट देने पर भड़का ये आस्ट्रेलियाई दिग्गज

IND VS AUS: भारतीय टीम ड्रॉ की ओर बढ़ी, पुजारा के नॉट आउट देने पर भड़का ये आस्ट्रेलियाई दिग्गज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS AUS: भारतीय टीम ड्रॉ की ओर बढ़ी, पुजारा के नॉट आउट देने पर भड़का ये आस्ट्रेलियाई दिग्गज

रिपोर्ट:सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर सीरीज के अंतिम मैच का आखिरी दिन खेलने उतरी है। जहां चाय़ कॉल तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बना ली है। सुबह खएल शुरु होते ही भार ने अपना पहला विकेट खोया रोहित शर्मा के रुप में शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन की ओर वापस चलते बनें। जबकि दूसरे सलामीं बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 91 रनों का योगदान दिया। इस दौरान गिल ने 8 चौके और 2 छक्के जड़े।

गिल के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी जल्दी चलते बनें। रहाणे तेजी से बल्लबाजी करते हुए 22 गेदों में 24 रनों का योगदान दिया। वहीं पारी की कमान चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत  के कंधो पर आ गई है।

भापतीय टीम को जीत के लिए 145 रनों की दरकार है, जबकि ड्रॉ करने के लिए 34 ओवर और गुजारने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट आखिरी पड़ाव पर है। मैच के पांचवें दिन 18वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा  के खिलाफ जोरदार अपील हुई।नाथन लॉयन की इस गेंद को पुजारा ने आगे निकलकर डिफेंस करने की कोशिश की। गेंद पुजारा के अनुमान से ज्यादा घूमी और उनके बल्ले पर ना आकर पैड सेटकराई।

अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की अपील खारिज कर दी। इस पर ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया। रीप्ले में गेंद का तकरीबन आधा ज्यादा लेग स्टंप से टकराता दिखा। हालांकि, टीवी अंपायर ने अंपायर्स कॉल के तहत पुजारा को नॉट आउट करार दिया।

जिसके बाद पर कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर और ग्लेन मैक्ग्रा लंच-ब्रेक के दौरान पुजाराको नॉट आउट देने के मसले पर आमने-सामने आ गए। मैक्ग्रा ने कहा, ‘टीवी रीप्ले से साफ है कि वह गेंद लेग स्टंप पर लगती। गेंद का ज्यादा हिस्सा विकेट से टकराता। अगर इसके बावजूद बल्लेबाज आउट नहीं है तो फिर उसे आउट कब दिया जाएगा। मेरे ख्याल से यह पूरी तरह आउट था।

जिसके बाद मांजरेकर मैग्रा की बातों का खंडन करते हुए बोले कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अंपायर्स कॉल के तहत किसी बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया है। वैसे भी डीआरएस में हम टेक्नोलॉजी के तहत यह तय करते हैं कि कोई गेंद विकेट पर लगती या नहीं या किस हिस्से पर लगती। अगर ऐसे मामले में कुछ मिलीमीटर के अंतर के आधार पर अंपायर का कोई निर्णय बरकरार रखा जाता है तो मैं इसका समर्थन करूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...