रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ को आईसीसी ने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है। आईसीसी के इस पुरस्कार के साथ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी। आपको बता दें कि इस रेस में पंत के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रुट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम शामिल है।
ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सीरीज के अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को असंभव जीत दिलाई थी। जिसके बाद उनके खेलने के तरीके पर उठ रहे सवाल भी बंद हो गये। सिडनी टेस्ट में पंत भारतीय टीम को जीत दिलाने की ओर बढ़ हा रहे थे तभी 97 रनों पर उनका विकेट गिर गया। जैसे-तैसे टीम मैच को ड्रॉ करने में सफल हो गई।
वहीं ब्रिसबेन टेस्ट की बात करें तो पंत ने 89 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में सफल हो गये। उनके इस प्रदर्शन के कारण आईसीसी ने पंत को इस पुरस्कार के लिए शामिल किया है। जबकि दूसरी ओर पंत को टक्कर देने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रुट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
रुट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गये दो टेस्ट मैचों में 228 और 186 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं तीसरे खिलाड़ी र्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े।