खतरनाक कोरोना वायरस के बढते असर के बीच विश्व बैडमिंटन महासंघ ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप आयोजित कराई थी। जिसके बाद बीडब्ल्यूएफ ने कहा, चैंपियनशिप आयोजित करवाने के फैसले को लेकर कुछ खिलाड़ियों का उनकी नीयत पर सवाल उठाना निराशाजनक है।
बीडब्ल्यूएफ का कोविड-19 के बावजूद इस सुपर 1000 टूर्नामेंट का आयोजन करना भारतीय शटलर साइना नेहवाल सहित कुछ खिलाड़ियों को नागवार गुजरा और उन्होंने विश्व बैडमिंटन संस्था की कड़ी आलोचना की थी।
बताते चले, विश्व बैडमिंटन महासंघ की खिलाड़ियों ने कोरोना की खतरनाक बीमारी को हल्के में लेने और टूर्नामेंट जारी रखकर उनकी जान खतरे में डालने के लिए आलोचना की थी। जिसके बाद बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थामस ने एक खुले पत्र में कहा कि ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का आयोजन करने का फैसला उस समय मिली सलाह के आधार पर किया गया।
थामस ने कहा, यह निराशाजनक है कि बैडमिंटन समुदाय के कुछ सदस्यों ने संकट के इस समय में बीडब्ल्यूएफ की नीयत को लेकर अटकल लगाई। हमारी हमेशा पहली चिंता भागीदारों का स्वास्थ्य और सुरक्षा रही है।