भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। आगामी 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की कमी भारतीय टीम को जरूर खलेगी।
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि – ” हमारे पास मजबूत आक्रमण है लेकिन हमें इशांत की कमी खलेगी क्योंकि वो टीम में सबसे सीनियर तेज गेंदबाज हैं। आपको बता दें कि इशांत को आइपीएल 2020 के दौरान पसली में चोट लगी थी।
रहाणे ने ये जरूर कहा है कि इशांत की गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई में तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उमेश यादव, नवदीप सैनी, मो. सिराज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी सभी अच्छे गेंदबाज हैं और उनके पास अनुभव भी है। उन्हें पता है कि यहां कैसी गेंदबाजी करनी है।
टेस्ट सीरीज को लेकर रहाणे बोले – ” ये नई टेस्ट सीरीज है जो गुलाबी गेंद से शुरू होगी और इसके लिए लय हासिल करना जरूरी है। मेरा मानना है कि हमारे गेंदबाज 20 विकेट ले सकते हैं। ओपनर्स के हबारे में पूछने पर रहाणे ने कहा कि मैच की पूर्व संध्या पर इस बारे में फैसला लिया जायेगा। “