रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मुंबई: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपने पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो ‘ से जाने जाते है। कोरोना काल के वक्त जहां पूरी दुनिया सहम गई थी, वहीं कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी से किसी को निराश नहीं किया। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे कपिल के फैंस काफी निराश दिखाई दे रहें हैं।
दरअसल, पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ फरवरी में ऑफ एयर होने वाला है। इस खबर के मिलते ही फैंस काफी निराश दिख रहें हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि कपिल शर्मा दोबारा पापा बनने वाले हैं, इसलिए वो शो से ब्रेक ले रहे हैं। फैंस के मुताबिक, आने वाले महीनों में कपिल एक और बेबी को जन्म देने वालें हैं।
आपको बता दें, इस बात की जानकारी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फैंस के साथ एक चैट सेशन में कपिल शर्मा ने बताया कि वह एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे। जब एक फैन ने कपिल से पूछा कि,”क्या द कपिल शर्मा शो बंद हो रहा है?’ तो इस पर कपिल ने कहा,”सिर्फ एक छोटा ब्रेक है।”
Only a small break https://t.co/GAbmq83OQf
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 28, 2021
इतना ही नहीं, जब एक फैन ने उनसे पूछा कि शो ऑफ एयर क्यों हो रहा है? इस पर कपिल ने बताया,”क्योंकि नए बेबी के स्वागत के लिए मुझे मेरी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरूरत है। ” वहीं एक और फैन ने कपिल से पूछा कि इस बार उन्हें लड़का चाहिए या लड़की? इसपर भी कपिल ने कहा कि कुछ भी उन्हें कोई समस्या नहीं है लेकिन प्रार्थना करता हूं कि हेल्दी बेबी हो।
Bcoz I need be there at home with my wife to welcome our second baby 😍🧿 https://t.co/wdy8Drv355
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 28, 2021
शो के बंद होने की पुष्टि शो में तितली का किरदार निभा रहीं भारती सिंह ने भी कर दी है। उन्होंने कहा कि शो अप्रैल या मई की शुरूआत में नए सिरे से शुरू होगा। और साथ ही कहा कि ये ब्रेक अपग्रेड करने के लिए लिया जा रहा है।